फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बार-बार बांट रहा है पीएम आवास के पुराने फार्म, आवंटियों ने काटा हंगामा

Thu, 14 Feb 2019 04:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एचडीेएफसी बैक ने एक बार फिर प्रधानमंत्री आवास योजना के पुराने फार्म बांट दिए। आवंटियों ने हंगामा किया तो बैंक ने फार्म बांटने बंद कर दिए। बुधवार को बैंक की शाखाओं से फार्म लेने आए आवेदकों को वापस लौटना पड़ा। अब बृहस्पतिवार को नए फार्मों का वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


केडीए ने शताब्दी नगर स्थित पीएम आवास के 4800 फ्लैटों की योजना में आवेदन मांगे हैं। 12 फरवरी से इन फ्लैटों के आवेदन फार्म एचडीएफसी बैंक की विभिन्न शाखाओं से बांटे जा रहे हैं। मंगलवार बैंक ने पुराने फार्म बांटने शुरू कर दिए। इसमें नई योजना का विवरण ही नहीं था।

बुधवार को आवंटी पुराने फार्म लेकर बैंक की केडीए स्थित शाखा में पहुंचे। आवेदकों के हंगामे के बाद बैंक ने फार्म वापस लिए। इस कारण बुधवार को फार्म नहीं बंटे। अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार से सभी बैंक शाखाओं में फार्म मिलेंगे। 27 फरवरी तक योजना में आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें