फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी बस से केमिकल लाने वाले चालक-परिचालक भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अहमदाबाद से शताब्दी बस में केमिकल लादकर लाने वाले चालक व परिचालक जेल भेज गए। वहीं हाईवे पर चलने वाली लग्जरी बसों की चेकिंग के लिए आबकारी व पुलिस मिलकर अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। वहीं बुधवार को पटना से आए लोगों ने डिटर्जेंट बनाने में केमिकल इस्तेमाल करने की बात कही।
विज्ञापन

बारा टोल के पास मंगलवार को आबकारी व पुलिस की टीम ने शताब्दी बस से 500 लीटर शराब बनाने वाला केमिकल बरामद किया था। मामले में चालक जरहाखुर्द मोठ निवासी रघुराज व परिचालक कनकौली धौवलपुर राजस्थान के राकेश पर आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट भेजा। वहां से जेल भेज दिया गया। पटना से आए चंदन ने पुलिस को बताया कि श्रीलक्ष्मी केमिकल्स के नाम से पटना सिटी में डिटर्जेंट बनाने की उसकी फैक्टरी है। इसमें इस्तेमाल करने के लिए वह केमिकल मंगाया था जिसे चालक-परिचालक बस में लादकर ला रहे थे। उसने बिल सही होने की बात कही जबकि बिल्टी में गड़बड़ी में ट्रांसपोर्टर को जिम्मेदार ठहराया। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। इसमें संलिप्त लोगों को भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा। वहीं, आबकारी विभाग के साथ मिलकर र्हाइवे पर लग्जरी बसों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें