फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladeshi Citizen Case: एक होटल कारोबारी की भूमिका संदिग्ध, डॉ. रिजवान का था बेहद करीबी

Wed, 04 Jan 2023 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले में शहर के एक होटल कारोबारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। कारोबारी ने ही रिजवान व उसकी पत्नी को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल के पास दिए थे। साथ ही, डॉ. रिजवान के खाते में रकम भी जमा की थी।
विज्ञापन
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। शहर का एक होटल कारोबारी रिजवान व उसके परिवार को बेहद करीबी है। खुद के नाम पर होटल बुक करवाकर रिजवान व उसकी पत्नी को उसने लखनऊ में स्थित एक होटल ठहरा भी चुका है।

विज्ञापन

कई हाई प्रोफाइल पार्टियों के कूपन भी दिए थे, जिसके जरिये ये दोनों उन पार्टियों में शामिल हुए। पुलिस अब इस कारोबारी की भूमिका की जांच कर रही है। 11 दिसंबर को पुलिस ने डॉ. रिजवान को परिवार समेत जेल भेजा था। वह मूलरूप से बांग्लादेशी हैं, जो अवैध तरीके से शहर में रह रहे थे।
फर्जीवाड़ा कर सभी दस्तावेज भी तैयार कर लिए थे। पुलिस के साथ अन्य जांच एजेंसियां प्रकरण की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर के एक होटल कारोबारी का बांग्लादेशी दंपति के बैंक खातों से लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन

कारोबारी ने करीब ढाई लाख रुपये रिजवान के खाते में जमा किए थे। रिजवान के घर से होटल के कूपन भी मिले हैं। जो इसी कारोबारी ने उपलब्ध कराए थे। इससे पुलिस को उस पर  शक गहरा गया है। अगर आपराधिक साक्ष्य मिले तो इस कारोबारी पर भी कार्रवाई पुलिस करेगी।

कारोबारी की नजदीकी के कई सुबूत
पुलिस ने रिजवान के घर से बरामद सभी दस्तावेजों की छानबीन की थी। जिसमें रिजवान की कार के भी दस्तावेज थे। कार कुछ समय पहले ही उसने खरीदी थी।

पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि शोरूम पर जब रिजवान गया था, तो ये कारोबारी भी गया था। वहां के कुछ दस्तावेजों पर कारोबारी का मोबाइल नंबर दर्ज मिला। पुलिस ने सुबूत के तौर पर इन दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बड़ा खिलाड़ी है कारोबारी, जा चुका है जेल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिजवान का करीबी होटल कारोबारी बड़ा खिलाड़ी है। वह फ्रॉड के मामले में जेल भी जा चुका है। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर छूटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें