डॉ. रिजवान
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मूलगंज थाने से परिवार संग जेल भेजे गए बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले में विधायक की ओर से जारी प्रमाणपत्र की फोरेंसिक रिपोर्ट अगले सप्ताह आने की संभावना है। रिजवान को जो प्रमाणपत्र दिया गया था। उसमें विधायक ने फोटो को भी हस्ताक्षर के साथ अटेस्ट किया था।
पुलिस ने विधायक के 1350 हस्ताक्षर लिए थे। प्रमाणपत्र और इन हस्ताक्षरों को फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा गया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। अगले सप्ताह तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस चार्जशीट दाखिल की जाएगी। हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र की हर लाइन पैटर्न पर जांच करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम ने डॉ. रिजवान को संरक्षण देने वाले की भी तलाश तेज कर दी है।