बांदा जिले के अतर्रा में युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कमरे में खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकोना गांव में मंगलवार रात को मेघचन्द्र (25) पुत्र दांदूराम ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखी हुई पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली l
बंदूक से फायर होने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे माता-पिता सहित अन्य परिजनों ने दरवाजे के अंदर देखा तो मेघचन्द्र खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था l आनन-फानन परिजन नजदीकी पीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया l
परिजनों की सूचना पर पहुंची बिसंडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है l परिजनों के मुताबिक मृतक नशे का आदी था l मृतक अपने पीछे पत्नी, 2 बच्चे व माता-पिता छोड़ गया है l