इस पर कार्यकर्ताओं ने देर रात एसपी आवास का घेराव किया था। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। देर रात एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने सीओ सदर अजय कुमार सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। उधर, दूसरे दिन बुधवार को भी विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। एसपी कार्यालय का घेराव किया। बाद में एसपी से मिलने पहुंचे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत होने पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी व सिपाही फिरोज अंसारी और दीपक दुबे को लाइन हाजिर कर दिया है।
तिंदवारी थाने में हुए प्रकरण की जांच सीओ सदर अजय कुमार सिंह को सौंपी है। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। - अंकुर अग्रवाल, एसपी