फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: कर्ज अदा न कर पाने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 01 Oct 2024 07:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा में मकान बनवाने को लिए एक लाख रुपये कर्ज की अदायगी न कर पाने से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसे फंदे से लटका देखकर पत्नी ने शोर मचाया तो परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी जगरूप वर्मा (43) ने सोमवार को सुबह कंडे रखने वाली बखरी में साड़ी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी कंडा निकालने गई तो वह फंदे से लटका था।
विज्ञापन


भतीजे संदीप कुमार ने बताया कि छह साल पहले आंधी बारिश से पड़ोसी की दीवार उसके घर पर गिर गई थी, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी हादसे में उसके चार वर्षीय बेटे गुल्लू की मौत हो गई थी। मकान बनवाने के लिए उसने गांव वालों से एक लाख रुपये का कर्जा लिया था। अपने हिस्से की एक बीघा जमीन भी रेहन रख दी थी, लेकिन वह पैसा पत्नी सीता के इलाज पर खर्च हो गया। बेटी निर्मला भी शादी योग्य है। उसके लिए वह लड़का भी देख रहा था। इसके चलते वह परेशान रहता था। बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। मजदूरी करता था। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि परिजन कर्ज की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें