फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भैंस चराने गई किशोरी केन नदी में डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी (बांदा)। सहेलियों के साथ भैंस चराने गई किशोरी केन नदी में डूब गई। पुलिस और परिजन उसकी नदी में तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव के नया डेरा निवासी सपना (11) सोमवार की सुबह हमउम्र सहेलियों के साथ नदी किनारे भैंस चराने गई थी। भैंस पानी में चली गई तो वह नदी में उतर गई। इससे वह डूब गई। काफी देर तक जब नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो चरवाहों ने बताया कि वह नदी में डूब गई है।
विज्ञापन

मां पूनम निषाद ने बताया कि पिता साजन निषाद सूरत में मजदूरी करते हैं। उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। सपना गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। सुबह उसने स्कूल जाने के लिए बोला था, तो वह पड़ोस के बच्चों के साथ भैंस और बकरियां चराने नदी के किनारे गई थी। वहां यह हादसा हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस और स्थानीय लोग नदी में सपना की तलाश कर रहे हैं। अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें