फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: 13 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मप्र से जुड़े हैं तार…टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

Wed, 07 Jan 2026 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: नरैनी पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत 13 किलो गांजे के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश से जुड़े इस गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
13 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन ईगल के तहत नशामुक्त जनपद बनाने के अभियान में नरैनी पुलिस ने सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि छह जनवरी की देर रात नरैनी-कालिंजर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की नियमित चेकिंग की जा रही थी।

विज्ञापन

इसी दौरान तीन व्यक्तियों को रोका गया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से बड़ी मात्रा में सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान रामदेव पुत्र घसीटा और देवीदीन पुत्र घसीटा, दोनों निवासी कटरा कालिंजर के रूप में हुई है। तीसरा तस्कर रामकिशोर पुत्र शिवपाल, निवासी मढ़ैता थाना धरमपुर जनपद पन्ना (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है।

विज्ञापन

टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। इसे लेकर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास, हेड कांस्टेबल ललित कुमार तथा कांस्टेबल अजय यादव, सुनील कुमार और अंकित कुमार सिंह को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें