फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: सिक्योरिटी गार्ड की ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

Tue, 21 Jan 2025 08:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: ट्रक से कुचलकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। दुर्घटना बांदा-फतेहपुर हाईवे पर मूंगुस गांव के पास हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से बांदा जाने को निकले प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को सड़क पार करते समय ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। हाईवे दो घंटे तक जाम रहने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव निवासी प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड शिवप्रसाद (40) मंगलवार की दोपहर को अपने घर से बांदा जाने के लिए निकला। तभी बांदा की ओर से आ रहे ट्रक ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो घंटे तक लगे जाम में दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर तिंदवारी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया। परिजनों ने मुआवजा दिलाए जाने और ट्रक चालक को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। आश्वासन मिलने के बाद जाम खुला और यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को तिंदवारी में गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक को थाने के समीप खड़ा कराया गया है। थाना प्रभारी तिंदवारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि शिवप्रसाद मजदूरी करके घर वापस लौट रहा था, तब हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें