फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छानी बनाने में पड़ोसियों ने गर्भवती समेत चार को पीटा रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जानवरों के लिए छानी बनाने के मामले में पड़ोसियों ने गर्भवती समेत चार लोगों को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। चार आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुगौरा गांव निवासी धनराज (24) के मुताबिक, वह रविवार को सुबह अपने घर के सामने जानवरों के लिए छानी बना रहा था। पड़ोसी छोटू सिंह, भतीजे दादू, बाबू और भउवा ने ऐतराज किया। कहा कि सरकारी जमीन पर छानी क्यों बना रहे हो। इस पर विवाद हो गया। चारों ने धनराज को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच उसे बचाने दौड़ीं मां सुमता (45), बहन मनीषा (21) व गर्भवती पत्नी पिंकी (21) को भी लाठियों से पीट दिया। धनराज ने नरैनी कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें