फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: स्कूल की वैन डंपर में घुसी, दुर्घटना में छात्रा की मौत, छह बच्चे घायल

Tue, 18 Feb 2025 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: स्कूल की वैन डंपर में जा घुसी। दुर्घटना में छात्रा की मौत हो गई। जबकि छह बच्चे घायल हो गए। 
विज्ञापन
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्र-छात्राओं से भरी प्राइवेट स्कूल की वैन सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। छह बच्चे जख्मी हुए हैं, जिसमें दो को जिला अस्पताल रेफर किया है। इसके बाद दोनों रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, तहसीलदार ने बताया कि जांच में चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। वहीं चालक हादसे के बाद भाग गया।
विज्ञापन



पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा में जेडी पब्लिक स्कूल है। इस स्कूल के बच्चों को घर से लाने और छोड़ने के लिए लगाई गई वैन अपना अंतिम चक्कर पूरा कर रही थी। मंगलवार को दोपहर तीन बजे के करीब स्कूल से करीब सात बच्चों को लेकर यह वैन मरझा मोड़ पर पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े खराब गिट्टी से भरे डंपर से पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक वैन बहुत तेज चला रहा था। हादसे में चालक के बगल वाली सीट में बैठी पिपरोदर गांव निवासी अक्सा (12) की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में सवार पिपरोदर के कुलदीप (15), मरझा गांव की अनन्या (5), शेखपुर गांव की अनू (6), मरझा गांव के रामबरन (14), शेखूपुर के शिवम (8), पिपरोदर के अंश (10) गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम पैलानी शशिभूषण मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडेय व पैलानी थाना इंस्पेक्टर क्राइम अकरम खां घटनास्थल पर पहुंचे। यहां से सभी घायल बच्चाें को सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया। छात्र शिवम को कम चोट लगने पर उनके परिजनों ने पैलानी डेरा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। छात्र कुलदीप व रामबरन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद दोनों बच्चों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया की डंपर 24 घंटे से गिट्टी से भरा खड़ा हुआ था। स्कूली वैन का चालक नशे में बताया गया है। वह भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।

स्कूल से बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रही वैन मरझा मोड़ में गिट्टी से भरे डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक किशोरी की मौत हुई है। छह बच्चों को जसपुरा सीएचसी पहुंचाया गया है। वहां से दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। - शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें