फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रयागराज ने जीता वाॅलीबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा के मैदान में स्व. राजाराम सिंह चौहान स्मृति राज्यस्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच प्रयागराज और बिसंडा के बीच खेला गया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात खेले गए मैच में प्रयागराज की टीम ने जीत हासिल की। टूर्नामेंट में कानपुर, प्रयागराज, सतना, बांदा, बिसंडा और फतेहपुर समेत 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबला बिसंडा की हाउस क्लब और प्रयागराज की म्योहाल हॉस्टल टीम के बीच खेला गया। पहला सेट बिसंडा ने 25-12 से जीता। प्रयागराज ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 15-25, तीसरा सेट 18-25 और चौथा सेट 20-25 से जीतकर टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन

कमेटी के पदाधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड, मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शिवकुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में गजराज सिंह, नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें