फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बांदा का हिस्ट्रीशीटर भाई की कार से रेकी कर करता था चोरी, दोनों गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2024 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बांदा का हिस्ट्रीशीटर भाई की कार से रेकी कर चोरी करता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंद घरों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर और आसपास के क्षेत्र के बंद घरों व खाली प्लॉट में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बांदा निवासी दो मौसेरे भाइयों को महाराजपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने गुरुवार को धर दबोचा। दोनों को नवोदयनगर स्थित सुनहला रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। आरोपी मौसेरे भाई कार से रेकी कर घटना को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बांदा के कोतवाली क्षेत्र के मर्दन नाका निवासी गुलफाम और आसिफ अली उर्फ कल्लू है। आसिफ बांदा जिले का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों के पास से चोरी के दो सबमर्सिबल पंप और एक इन्वर्टर बरामद हुआ है। 16 अगस्त को उनका एक साथी अंसार कार और दो बैट्रियों के साथ पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें