फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर नौ घंटे लगा जाम: बांदा सड़क हादसा! खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, तीन किलोमीटर तक फंसे रहे वाहन

Sun, 24 Sep 2023 06:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: रविवार सुबह करीब 11 बजे जेसीबी से ट्रक को हटवाया गया और फिर जाकर हाइवे पर गाड़ियां बढ़नी शुरू हुईं। चौकी इंचार्ज पपरेंदा राजेश मिश्रा ने बताया की हाइवे से ट्रक हटाए जाने के बाद जाम खुल गया था।
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर जाम लगने के दौरान खड़े ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा-कानपुर नेशनल हाइवे पर देर रात एक ट्रक में दूसरा ट्रक जा भिड़ा। दुर्घटना में खलासी घायल हो गया। हादसे से ट्रक बीच हाइवे पर आ गया, जिससे जाम लगना शुरू हो गया। नौ घंटे तक हाइवे पर करीब तीन किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। दूसरे दिन जेसीबी से ट्रक को हटाया गया, तब फिर गाड़ियां दौड़नी शुरू हुईं।

विज्ञापन

पपरेंदा-चिल्ला के बीच नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात चिल्ला अतरहट गांव के पास हाइवे पर एक ट्रक खराब हो गया था। रात करीब दो बजे ललौली चिल्ला की ओर से आ रहे भूसे से लदे ट्रक ने उस खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। वह खंती में गिर गया और खराब ट्रक बीच हाइवे पर आ गया।
इस घटना में ललौली निवासी खलासी अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उधर ट्रक के हाइवे पर फंस जाने से जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते काफी संख्या में छोटे बड़े वाहन थमना शुरू हो गए। सुबह तक तीन किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक हटाए जाने के बाद खुल गया था जाम
सूचना पर चिल्ला थाना एसओ प्रभुनाथ सिंह टीम पहुंच गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे जेसीबी से ट्रक को हटवाया गया और फिर जाकर हाइवे पर गाड़ियां बढ़नी शुरू हुईं। चौकी इंचार्ज पपरेंदा राजेश मिश्रा ने बताया की हाइवे से ट्रक हटाए जाने के बाद जाम खुल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें