Banda News: एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि फर्जी पुलिस कर्मी बनकर टप्पेबाजी की घटना हुई है। बाइक सवारों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
बांदा जिले में शहर के कालूकुआं मोहल्ले से ई रिक्शे में फिजियोथेरेपी कराने गूलर नाका मोहल्ला जा रहीं राजकुमारी (65) के साथ बाइक में आए दो लोगों ने अपने को पुलिस कर्मी बताकर टप्पेबाजी कर दी। वृद्धा से सोने की चूड़ियां व अंगूठी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कालूकुआं मोहल्ला निवासी राजकुमारी ने बताया कि वह सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे करीब अपने घर से ई-रिक्शे से आ रहीं थीं। छावनी मोहल्ला स्थित मीट शॉप के सामने दो लोगों ने खुद को पुलिस कर्मी बता ई- रिक्शा को रोक लिया। रिक्शा का चालान करने के लिए कहा।
वृद्धा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
इस बीच बाइक में पीछे बैठे व्यक्ति ने चूड़ियां और अंगूठी ले लिया। इसके बाद बाइक सवार भाग निकले। एएसपी शिवराज व शहर कोतवाल पंकज सिंह ने सीसीटीवी को खंगाला है। बदमाशों और वारदात के फुटेज मिले हैं। कोतवाली में वृद्धा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।