फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के ही चार लोगों पर नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक (एसपी) से की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 28 दिसंबर को उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव में ही सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे गांव के प्रधान ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर पकड़ लिया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और अपहरण कर मैनपुरी के खान सिंह नगरा गांव ले गए। वहां 13 दिन तक बंधक बनाकर रखा। चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 11 जनवरी को बेटी किसी तरह मुक्त हुई और घर पहुंची। उसे थाने ले गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें