फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: कोतवाली नगर मार्केट की कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक

Tue, 28 Jul 2026 11:25 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा

सार

Banda News: कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मार्केट में मंगलवार को कल्पना गारमेंट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन
गारमेंट्स की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा के कोतवाली नगर मार्केट स्थित एक गारमेंट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

विज्ञापन

गारमेंट्स की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख - फोटो : amar ujala

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, शार्ट सर्किट की आशंका

आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग बहुत तेजी से फैली, जिससे दुकान मालिक को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी, हालांकि सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

गारमेंट्स की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख - फोटो : amar ujala

पुलिस ने जांच की शुरू

घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दुकान मालिक से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें