फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से हुई मुख्तार की पेशी, 10 साल की सजा सुनते ही बाहुबली के छूटे पसीने

Sat, 29 Apr 2023 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी थी। अदालत ने मुख्तार को 10 साल की कैद व पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुना दी। फैसला सुनते ही बाहुबली मुख्तार अंसारी के पसीने छूट गए। वह विचलित हो गया।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मंडल कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। अदालत से 10 साल जेल की सजा सुनते ही बाहुबली पसीने-पसीने हो गया। जेल अधिकारियों ने स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उसने पानी मांगा और शांत रहने देने की बात कही।

विज्ञापन


शनिवार को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी थी। स्वास्थ्य का हवाला देकर उसने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से पेशी की मांग की। इस पर शनिवार को जेल में ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई। अदालत ने मुख्तार को 10 साल की कैद व पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुना दी। जेल सूत्रों के अनुसार अदालत का फैसला सुनते ही बाहुबली मुख्तार अंसारी के पसीने छूट गए। वह विचलित हो गया।

विज्ञापन

कई गिलास पानी पीया और खामोश बैठा रहा। जेल अधिकारियों ने जब उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो लड़खड़ाती जुबान से बोला- बस शांत रहने दें। इसके बाद भाई अफजाल अंसारी का फैसला आते ही उसने सिर पकड़ लिया। बाद में बंदी रक्षक उसे बैरक तक ले गए और चिकित्सक ने ब्लड प्रेशर की जांच की। उधर, मुख्तार का फैसला आने के बाद जेल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी के जरिए मुख्तार पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें