बांदा। बुधवार को सात कोरोना संक्रमित और मिले। इन्हें मिलाकर सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 39 हो गया है। नए संक्रमितों में बांदा शहर के रेलवे कॉलोनी, मर्दन नाका, पुलिस लाइन, मेडिकल कॉलेज और स्वराज कॉलोनी के एक-एक तथा एक बिसंडा का संक्रमित है।
बुधवार को 2351 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए। साथ ही आई जांच रिपोर्ट में सात नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 39 हो गया है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में 13 लाख से ज्यादा लोगों के नमूने लेकर जांच की जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष के 37,513 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण हो चुका है। 273 बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी गई है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में 11 लाख से ज्यादा वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 7 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
उधर, नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि मास्क और सोशल डिस्टेंस जैसी गाइड लाइन की अनदेखी अपनी सेहत और जीवन से खिलवाड़ करने जैसा है। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब तक 39 सक्रिय संक्रमित हो चुके हैं। टीकाकरण एक एहतियाती कदम है। जनपदवासी इसे गंभीरता से लें और गाइड लाइन का पालन करें।