जान से मारने की दी धमकी
अपने गांव ले जाने के बाद शादी का झांसा देकर उसके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब उसने शादी करने की बात कही, तो मारपीट की गई और जानमाल की धमकी दी गई। इस दौरान वह पांच अगस्त को जान बचाकर फतेहपुर चली गई।
जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने एसपी को बताया कि उसके बैंक खाते में पड़े 90 हजार रुपये और जेवर छीन लिए गए। युवती ने कहा कि उसकी दूसरी शादी कराने की बात भी आरोपियों ने कही। उसकी किसी भी समय हत्या की जा सकती है। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।