फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बिना डिलेवरी के बुकिंग मैसेज भेजा, दो प्रतिष्ठानों के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 17 Mar 2026 06:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग, भंडारण और कालाबाजारी की जांच के लिए उप जिलाधिकारी नमन मेहता के नेतृत्व में टीमों ने विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और गैस एजेंसियों पर छापेमारी की। गौरतलब है कि अमर उजाला ने इस कालाबाजारी को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन


जांच में होटल साई दरबार और आराधना इण्डेन गैस एजेंसी में व्यापक कमियां पाई गईं। होटल साई दरबार से तीन व्यावसायिक और नौ घरेलू सहित कुल 12 गैस सिलिंडर जब्त किए गए। जहां घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग हो रहा था और तीन घरेलू गैस कनेक्शनों की पासबुक भी जब्त की गईं। आराधना इण्डेन गैस एजेंसी पर 600 घरेलू और 115 व्यावसायिक सिलिंडरों की कालाबाजारी तथा बिना डिलेवरी के बुकिंग मैसेज भेजने की पुष्टि हुई। दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरुद्ध एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर-2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत थाना कोतवाली नगर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें