बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने बोरवेल में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस फायर कर्मियों की मदद से शव निकालने में जुटी है। जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामप्रसाद वर्मा (65) ने गुरुवार को गांव के बाहर बने बोरवेल में कूद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
उधर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फायर ब्रिगेड कर्मियों और किसानों की मदद से शव को बोरवेल से बाहर निकालने में जुटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि पूछताछ में मृतक के परिजनों ने उसे काफी समय से बीमारी से परेशान होना बताया है। इसी के चलते आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।