फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा ने मौदहा को हराया

विज्ञापन
Banda defeated Maudaha - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राइफल क्लब में स्व. जितेंद्र शर्मा की स्मृति में 15 दिवसीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत सीओ सिटी राकेश सिंह और डीआईओएस विनोद कुमार ने किया। सीओ ने खिलाड़ियों से अनुशासन में प्रशिक्षण लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य पर निशाना होना चाहिए। पहले दिन बांदा-मौदहा के बीच मैच खेला गया। बांदा ने 3-1 से मैच जीत लिया। पहला गोल सूरज, शिवम व आनंद ने किया। मौदहा की ओर से एक गोल इरफान अहमद ने किया। हॉकी प्रशिक्षण शिविर सचिव विकल्प शर्मा ने कहा कि शिविर सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा। जिसमें 19 वर्ष तक के बालक व बालिका प्रतिभाग कर सकते है।
पहले दिन 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोच शाहिद अली, वासिफ जमा खां, मौदहा के हाकी कोच फरजाना, शैलेंद्र कुशवाहा, सुधीर श्रीवास्तव, रमेश चंद्र, ज्ञान सिंह, दिलीप, अनिल अवस्थी, बाबा फरीद, फसी उल्ला, योग गुरू प्रकाश साहू, खालिद नियाजी, कुक्कू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें