महिला का शव यहीं पर नीम के पेड़ के नीचे पड़ा था। दोनों की तलाशी में एसपी को एक सुसाइड नोट व दोनों के आधार कार्ड मिले। इसके आधार पर दोनों की पहचान कौशांबी जनपद के थाना पश्चिम शरीरा के ग्राम जगौली टेवा निवासी रामबाबू (35) व उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी (32) के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि शवों के पास से जहर के पैकेट सुसाइड नोट नहीं बल्कि एक पर्ची मिली है।
एसपी ने प्रथम दृष्टया जहर खाकर खुदकुशी करने की बात कही है। घटना की सूचना पर मृतक का भाई विजय अपने बेटे स्वयंबर के साथ पहुंचा। उसने बताया कि दोनों 15 दिन से घर से लापता थे। एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ बबेरू राकेश सिंह, थानाध्यक्ष की मौजूदगी में सीन ऑफ क्राइम दोहराया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।