बांदा जिले में पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किसान को गोली मार दी। हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव में ओमकार द्विवेदी (54) घर के पास स्थित दुकान में बैठा था। तभी पड़ोसी भंजन सिंह बाइक से आया और फायर कर दिया।
गोली ओमकार की बाईं तरफ लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। परिजन ओमकार को जिला अस्पताल लाये। यहां से उसे कानपुर भेज दिया गया। पुत्र रवि द्विवेदी ने बताया कि पिछले 3 साल से आरोपी रंजिश मानता है। जमीन को लेकर कई बार विवाद हो चुका।