फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: जंगल में मिला युवक का शव, कनपटी पर गोली के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 10 Nov 2026 11:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बे से सटे जंगल में स्थित भुरवा नाला के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे एक 22 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। युवक के सिर में कनपटी पर गोली का निशान मिला है। शव के पास तमंचा 315 बोर, एक खोखा व कारतूस मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी किए जाने की आशंका जता रही है। युवक की शिनाख्त अंशु पुत्र विजय बहादुर निवासी धुंधपुर थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस गोली लगने के संबंंध में जांच कर रही है।

विज्ञापन


कस्बे से भुरवा नाले की ओर गए ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जसपुरा राधाकृष्ण तिवारी ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। कुछ देर बाद सीओ सदर प्रतीक्षा सिंह व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि युवक की कनपटी में गोली लगने का निशान है। शव के पास से तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किया गया है। शव को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेजा है। सीओ प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें