फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: केन नदी में मिला किशोर का शव, दो दिन से था लापता, लोगों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 04 Nov 2026 02:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शहर कोतवाली अंतर्गत कटरा स्थित नूनिया मोहल्ले के रहने वाले 13 वर्षीय अनाथ बालक का शव बुधवार को केन नदी में मिला है। बता दें कि बालक सोमवार शाम करीब आठ बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। उसके माता-पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है और वह अपने छोटे भाई के साथ मोहल्लेवासियों के सहारे जीवन-यापन कर रहा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में शहर के कटरा स्थित नूनिया मोहल्ले के रहने वाले 13 वर्षीय किशोर अनुज का शव बुधवार को केन नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। वह दो दिन से लापता था। उसे आखिरी बार सोमवार शाम करीब आठ बजे देखा गया था। इसके बाद से परिजन और मोहल्ले के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। अनुज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

वह अपने छोटे भाई के साथ रहता था। मोहल्ले के लोग दोनों भाइयों को खाना खिलाने के साथ उनकी मदद भी करते थे। मोहल्ले के निवासी राज पांडेय ने बताया कि अनुज कभी केन नदी में नहाने नहीं जाता था। ऐसे में उन्होंने किशोर की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें