फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बाथरूम में गिरे अपर जिला सहकारी अधिकारी की मौत, हार्ट अटैक की जताई जा रही आशंका

Thu, 13 Jun 2024 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में बाथरूम में गिरने के बाद अपर जिला सहकारी अधिकारी की मौत हो गई। रामआसरे चौधरी प्रयागराज के प्रीतम नगर सुलेम सरांय के रहने वाले थे।
विज्ञापन
रामआसरे चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास भवन स्थित कार्यालय में कामकाज के दौरान अपर जिला सहकारी अधिकारी रामआसरे चौधरी (59) बाथरूम में गिर गए। कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल में दिखाया। वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सहायक आयुक्त/निबंधक सहकारिता व ममेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि रामआसरे पिछले साल जुलाई से बांदा में कार्यरत थे।

वह प्रयागराज के प्रीतम नगर सुलेम सरांय के रहने वाले थे। काफी दिनों से लीवर आदि रोग से पीड़ित थे। घर में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। हार्ट अटैक की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें