फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बेकरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Tue, 17 Dec 2019 04:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के कृष्णा मिल कंपाउंड में नारायण बेकरी के कारखाने में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घण्टे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गोविंदनगर के रतनलाल नगर निवासी संजय हरचंदानी की कृष्णा मिल कंपाउंड में नारायण बेकरी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब कर्मचारी कढ़ाई में तेल डालने लगे तो तेज लपटें उठीं और आग लग गई।

कुछ ही देर में पूरी बेकरी में आग फैल गई। कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एफएसओ सुरेंद्र चौबे ने बताया कि आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें