गंगा घाट रेलवे स्टेशन के ऋषि नगर केबिन के पास मंगलवार सुबह करीब 11:50 पर अचानक तकनीकी खराबी के कारण सिग्नल फेल हो गया। जिससे कानपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं।
डाउन लाइन में जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को गंगा घाट रेलवे स्टेशन पर रोका गया। 11:56 से 11:58 बजे तक शताब्दी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
इसके अलावा मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, जबलपुर से लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस, एक मेमो ट्रेन समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनें गंगा घाट रेलवे स्टेशन पर रुक कर गुजरी। 12:00 बज कर 10 मिनट पर सिग्नल सही किया गया।