बिठूर थानाक्षेत्र में दबंगों ने एक बजरंगदल के कार्यकर्ता पर चापड़ से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में छह दिन बाद तीन नामजद समेत 15 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बिठूर निवासी श्रेय बनर्जी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। श्रेय ने बताया कि बीते 8 दिसंबर को नानाराव पार्क में बजरंग दल के कार्यक्रम का आयोजन था जिसमें वह अपने साथियों अमन कठेरिया, भावेश यादव, अभिजीत कुमार के साथ शामिल होने गए हुए थे।
कार्यक्रम के समापन के बाद जब वह घर लौट रहे थे तो रास्ते में पहले से मौजूद शोएब खान, शमशाद, नौशाद ने अपने 15 अन्य साथियों के साथ लूट की नीयत से उन्हें रोक लिया। विरोध पर मारपीट करने लगे। आरोप है कि जब उन्हें पता चला कि वह एक हिंदू संगठन में शामिल हैं तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर चापड़ से वार कर दिया। वहीं, उनके घर की महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। इतने में शोएब ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।