फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन टूर्नामेंट : रियाना, सुविज्ञा और मुजैना बालिका वर्ग में बनीं चैंपियन

विज्ञापन
सीआईएसई नॉर्थ जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी।  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। सीआईएसई नार्थ जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुकाबले शनिवार को कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में हुए। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप और बिशप वेस्टकॉट स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बालिका वर्ग अंडर-14, 17 व 19 में क्रमश: रियाना जैन, सुविज्ञा व मुजैना चैंपियन बनीं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य निर्मला जोसफ और नैंसी ए कच्छप ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अंडर-14 आयु वर्ग में सेठ जयपुरिया की रियाना जैन ने शीलिंग हाउस की एलिजा दानिश को 15-8, 15-11 से पराजित कर ट्रॉफी हासिल की।

वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग में शीलिंग हाउस की सुविज्ञा त्रिपाठी ने अपने स्कूल की ही युक्ति महेश्वरी को 15-11, 15-5 से ट्रॉफी अपने नाम की। आयु- 19 वर्ग में मेथाडिस्ट की मुजैना ने सेंट लॉरेंस की मीनाक्षी कुशवाहा को 15-0, 15-11 से मात देकर खिताब जीता। इस मौके पर सौरभ श्रीवास्तव, अमित राजपूत, उमा शर्मा, विजय त्रिपाठी, रवि प्रताप, सत्येंद्र सिंह, ऋषिकेश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें