फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गुरु संतोष द्विवेदी ब्रह्मलीन

विज्ञापन
अपने गुरु संतोष द्विवेदी से आशीर्वाद लेते रक्षामंत्री। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गुरु संतोष द्विवेदी हरिहर दास महाराज शनिवार की देर रात ब्रह्मलीन हो गए। पार्षद नीलम उमेश शुक्ला ने बताया कि वह अपनी बेटी अंजू मिश्रा और संगीता मिश्रा के साथ रहते थे। रात करीब आठ बजे उनको 7 एयर फोर्स हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी मिलते ही श्यामनगर स्थित उनके आवास के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच वहां पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

उनके आवास पर कुलपति विनय कुमार पाठक भी पहुंचे। पार्षद ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर उन्होंने अपने शिष्यों को एक संकेत दिया था कि यहां कोई परमानेंट नहीं आया है। हरि हरि का जप करते रहना चाहिए। गुरुजी की पत्नी मिथलेश द्विवेदी का 22 जून 2021 को निधन हो गया था। इस बीच बड़ी संख्या में उनके शिष्य भी घर पहुंचे और रात भर भगवत भजन करते रहे। चर्चा है कि सुबह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी यहां आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें