कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में दूसरे दिन शुक्रवार को एकल, युगल और मिश्रित वर्ग के मुकाबले हुए। कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन व क्षेत्रीय क्रीड़ा निदेशालय कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में कई मैच खेले गए।
अंडर-19 बालक वर्ग में कानपुर के अथर्व यादव ने बदायूं के अनंत सिंह को और मिश्रित वर्ग में शहर के आयुष व एस संयुक्ता रेड्डी ने लखनऊ के शिवांग व अमिषी को हराया।
खेल की शुरूआत आईआईटी रुड़की के पूर्व डायरेक्टर डॉ. एसके शुक्ला, कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, सचिव डीपी सिंह, उपाध्यक्ष महीप सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।
अंडर-19 बालक वर्ग में कानपुर के अथर्व यादव ने बदायूं के अनंत सिंह को 30-29 से, सुल्तानपुर के सुमित ने वाराणसी के मृत्युंजय को 30-21 से, गाजियाबाद के जोशुआ आनंद ने अलीगढ़ के शिवम यादव को 30-29 से, गाजियाबाद के शशांक रावत ने यहीं के अश्विनी को 30-22 से हराया।
प्रयागराज के अरगम मेहरोत्रा ने लखनऊ के यश वर्धन पांडेय को 30-19 से, नोएडा के सार्थक सोम ने अयोध्या के शौर्य प्रताप सिंह को 30-10 से, मुजफ्फरनगर के अक्षांश पांडेय ने शाहजहांपुर के मनु राजवंशी को 30-14 से हराया।
लखनऊ के प्रतीक ने बरेली के प्रणव सेन को 30-12 से, लखनऊ के शिवम यादव ने मेरठ के कार्तिक त्यागी को 30-22, अलीगढ़ के पुरुषार्थ तिवारी ने गाजीपुर के हर्ष को 30-16 से, अलीगढ़ के वेदांश शर्मा ने सहारनपुर के गर्व कोहली को 30-15 से मात दी।
मिश्रित वर्ग में कानपुर के आयुष व एस संयुक्ता रेड्डी ने लखनऊ के शिवांग व अमिषी को 30-16 से, हापुड़ के अभिषेक-रिद्धि ने गोरखपुर के शुभम-शगुन को 30-14 से, मेरठ के अक्षांश-काव्या ने वहीं के कार्तिक-रुद्राक्षी को 30-15 से, झांसी/आगरा के संरेख-दिव्यांशी ने लखनऊ के प्रतीक-प्रियंका को 30-16 से, मुरादाबाद के देवांग-रिधिमा ने प्रयागराज/गोरखपुर के संस्कार-अनुष्का को 30-9 से हराया।
युगल वर्ग में लखनऊ के नीतेश-शिवम ने आगरा के अंकुर-पृथ्वी को 30-23 से, मुजफ्फरनगर के हर्षित-युवराज ने वहीं के अंचित-शिवांग को 30-20 से, गोरखपुर के हर्षित-मुदस्सिर ने मेरठ के केयूर-सागर को 30-19 से, सीतापुर/कानपुर के निजामुद्दीन-सुमित की जोड़ी ने गाजियाबाद के देव-रोहन को 30-18 से हराया। मौके पर आशुतोष सत्यम झा, अरुण दुबे, केशव द्विवेदी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।