चित्रकूट में रविवार की रात कुख्यात साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग का कहर मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही गांव के कई मजरों पर टूटा। आधा दर्जन डकैतों ने पुलिस मुखबिरी करने वालों को चेतावनी दी कि अब किसी ने ऐसा किया तो पूरे मजरे में आग लगा दी जाएगी। डकैताें ने रास्ते पर जो भी मिला उसकी असलहों की बट व लाठी से जमकर पिटाई की।
ग्रामीणों में इतना भय है कि किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। वहीं मानिकपुर पुलिस का मानना है कि कुछ ग्रामीणों को पीटने की जानकारी तो मिली है लेकिन फिलहाल यह पुष्ट नहीं है। डाकू बबली गिरोह ने मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही चरैया गांव मे कई मजरो मे जमकर मारपीट की है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की रात डकैतों ने कई ग्रामीणों को बंदूक के कूंदों से पीट कर घायल कर दिया।