फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस से उठने लगीं आग की लपटें देख मच गया कोहराम, चालक की समझदारी से टला बड़ा हादसा

Tue, 05 Mar 2019 06:22 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोडवेज की बस में शार्टसर्किट से लगी आग
विज्ञापन
औरैया से कानपुर जा रही रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तेज धुएं के बाद आग की लपटें देख सहमे यात्री शोर मचाने लगे। शोर सुनकर सड़क किनारे लगी दुकानों के दुकानदार बाहर निकल आए। जलती बस देख आसपास भी अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


बस में लपटें उठने पर चालक प्रदीप ने बस का ब्रेक लगाया लेकिन आग में प्रेशर पाइप जलने से ब्रेक फेल हो चुका था। चालक ने ब्रेक फेल होने का अहसास यात्रियों और परिचालक को नहीं होने दिया। आग लगने के बाद करीब 600 मीटर तक जलती बस दौड़ती रही। चालक ने समझदारी से काम लिया और किसी तरह बस को कुंभी गांव के पास सेंगुर नदी पुल पर रोकने में कामयाब हो गया।



 
विज्ञापन

बस रुकते ही यात्रियों में मच गई भगदड़

बस रुकते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। बस के आसपास भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एहतियातन बस के आसपास लगी भीड़ को दूर हटाया। यात्रियों को भी बस से दूर बैठाया गया।

इसी बीच दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। करीब आधे घंटे में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद चालक व परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बस व अन्य वाहनों से आगे के लिए रवाना कर दिया।

चालक ने बताया कि हादसा शार्ट सर्किट के कारण हुआ है। फायर अधिकारी विश्व स्वरूप बनर्जी का कहना था कि बस में आग लगने पर तुरंत सूचना देकर दमकल गाड़ी को मौके पर भेज दिया गया था। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें