फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हनीट्रैप में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाया, इसलिए बीटेक छात्र ने दी जान, पुलिस की प्राथमिक जांच में खुलासा

Wed, 16 Dec 2020 01:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक सत्यम अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज में दोस्तों के ब्लैकमेल करने से आहत होकर सोमवार को बीटेक थर्ड ईयर के छात्र ने फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट, परिजनों से बातचीत और पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोस्तों ने उसे पहले हनीट्रैप में फंसाया था।
विज्ञापन


फिर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे थे। विरोध पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी तनाव में उसने जान दे दी। मूलरूप से हसनगंज के हसेमा निवासी आढ़ती अजय अवस्थी का बेटा सत्यम (21) बचपन से अपने नाना रमेश चंद्र व छोटे मामा विनोद शुक्ला के साथ गंगागंज में रहता था।

सुसाइड से पहले सत्यम ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर अपने दोस्तोें गंगागंज पनकी निवासी शुभम, आकाश, महिला मित्र अमिता व बर्रा पनकी निवासी नितिन पर आत्महत्या के लिए उकसाने, जबरन नाना और अन्य परिजनों के खाते से रुपये निकालने का दबाव बनाने आरोप लगाया था।
विज्ञापन


दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला मित्र ने उसे पहले अपने प्रेमजाल में फांसा, फिर उसके साथ अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। फिर अपने तीन अन्य दोस्तों आकाश, शुभम और नितिन केसाथ उसे ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगी।
विज्ञापन

अब आरोपी उससे पांच लाख रुपये और देने की मांग कर रहे थे। मामले में पुलिस ने सत्यम के पिता की तहरीर पर महिला मित्र समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद सही वजह स्पष्ट होगी। वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस महिला मित्र को छोड़कर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दो साल में नाना और पिता के खाते से निकले 1.75 लाख
सुसाइड नोट में सत्यम ने लिखा है कि बीते दो सालों में आरोपियों ने धमकी देकर उससे नाना के खाते से करीब 99 हजार 500 और पिता के खाते 75 हजार रुपये निकलवाए। इसके अलावा घर पर रखे मामा-मामी के पैसे भी उसने आरोपियों को दिए। फिर भी उससे पांच लाख रुपये आरोपी मांग रहे थे। 

होनहार छात्र जालसाजों के चंगुल में फंसकर हो गया था परेशान
नाना रमेश चंद्र ने बताया कि सत्यम काफी होनहार छात्र था। उसकी हाईस्कूल, इंटर में फर्स्ट डिवीजन आई थी। सबका वह लाडला था। इन जालसाजों के चंगुल में फंसकर वह परेशान हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें