आजमगढ़ की घटना पर कानपुर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन और जाग्रत स्कूल सहोदय एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को स्कूल बंद रखे गए। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है, इसका विरोध किया जाता है। पहले मामले की जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही यह कार्रवाई होनी चाहिए थी।
बता दें कि आजमगढ़ के चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में 31 जुलाई को स्कूल की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस बच्ची की मृत्यु पर सभी को अफसोस है। साथ ही उसके गुनेहगारों को जल्द पकड़ने की मांग भी उठाते हैं। लेकिन, बिना जांच पड़ताल के पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
कहा कि दिवंगत छात्रा के साथ सहानुभूति है, लेकिन बिना जांच के गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन ने गिरफ्तारी के विरोध में सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों को मंगलवार के दिन बंद रखने का निर्णय लिया। शहर के सभी सीबीएसई और सीआईएससीई स्कूल बंद रहे। हालांकि समय से जानकारी नहीं पहुंचने की वजह से छात्रों को सुबह स्कूल से लौटना पड़ा।