फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता फैलाई

Sat, 24 Jan 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन अब मतदान करने को लेकर जिले के लोगों में जागरूकता फैलाई है। इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


रैली, गोष्ठी, शपथ, संवाद, निबंध, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से मतदाताओं से मतदान की अपील की गई। शुक्रवार को जगह-जगह मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

जिला प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को लोकतंत्र का हृदय बताया है। जिले के श्रीकृष्ण जनका देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डिलवल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शिक्षकों ने सभी मतदाताओं से देशहित में मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। मतदान की शपथ दिलाई।  श्रीकृष्ण जनकादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ आराधना शुक्ला और प्राचार्य सुशील कुमार पांडेय ने मतदाता दिवस पर विचार रखे।

उन्होंने कहा कि मतदाता दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। हम अपने महान लोकतंत्र देश के प्रति अपने नागरिक कर्तव्य को नहीं भूलेंगे। चुनाव के समय मतदान कर स्वयं को देश का जिम्मेदार नागरिक सिद्ध करेंगे।

बीएड संकाय के विभागाध्यक्ष डा शेषनारायण पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में हर निर्णय देशहित में होना चाहिए। ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हम सभी को अपने राष्ट्र के प्रति कर्त्वय की याद दिलाता है।
विज्ञापन


बीटीसी विभागाध्यक्ष कौशलेंद्र बाजपेई ने लोकतंत्र मेें मतदाता को सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रवक्ता प्रशांत मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें