फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: विकास दुबे के बाद दूसरा सबसे बड़ा होगा अवनीश का गिरोह.... अब तक 36 से ज्यादा गुर्गे चिह्नित

Wed, 07 Aug 2024 10:06 AM IST
शाहरुख खान मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर

सार

अवनीश दीक्षित का गैंग विकास दुबे के बाद दूसरा सबसे बड़ा गिरोह के रूप में दर्ज होगा। पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक 36 से ज्यादा गुर्गे चिह्नित हो चुके हैं। विकास दुबे के गैंग में 56 लोग थे।
विज्ञापन
Avnish gang - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सिविल लाइंस में नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास में जेल में बंद अवनीश दीक्षित और उसके वसूलीबाज साथियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक दर्ज हुए नौ मामलों के अलावा अवनीश व उसके साथियों पर चल रहे अन्य मुकदमों को सूचीबद्ध कर साथियों की लिस्ट बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विकास दुबे के बाद अवनीश दीक्षित का गिरोह शहर का दूसरा सबसे बड़ा गैंग हो सकता है। विकास दुबे के गैंग में 56 लोग थे। अभी तक की जांच में पुलिस ने अवनीश और उसके 36 से ज्यादा गुर्गों को चिह्नित किया है। 

इन गुर्गों पर या तो आपराधिक मामले दर्ज हैं या उनके नाम मामलों की जांच में सामने आ रहे हैं। पुलिस अभी और शिकायतों के दर्ज होने का इंतजार कर रही है। एक बार मुकदमे दर्ज होने की प्रक्रिया धीमी होगी तो पूरे गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


अवनीश पर अब तक 14 मामले दर्ज
अकेले अवनीश पर अब तक 14 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें सात मामले पिछले दस दिन में दर्ज हुए हैं, जबकि पहले से दर्ज सात मामलों में पुलिस या तो जांच शुरू कर चुकी है या नए सिरे से जांच की तैयारी में है।

नौ दिन में नौ मुकदमे, चार और की तैयारी
नौ दिन में नौ मुकदमे दर्ज होने के बाद अब चार और रंगदारी के मुकदमे दर्ज होने की तैयारी है। कारण, सोमवार को बिधनू क्षेत्र स्थित एक स्कूल के शिक्षक समेत चार लोगों ने अवनीश व उनके करीबियों के खिलाफ वसूली, जमीन कब्जाने समेत अन्य आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।

 

एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर बताया कि सभी मामलों की जांच संबंधित क्षेत्र के डीसीपी को सौंपी गई है। डीसीपी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।


 
विज्ञापन

अवनीश और उसके साथी संगठित गैंग बनाकर जमीनों पर कब्जा करने के अलावा लोगों से रंगदारी वसूलते थे। इन सभी का आपराधिक इतिहास निकालकर सूचीबद्ध किया जा रहा है। जल्द ही अवनीश व उसके गैंग को पंजीकृत किया जाएगा।- अखिल कुमार, पुलिस कमिश्नर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें