फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पनकी में फैक्टरी जा रहे साइकिल सवार को ऑटो ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फैक्टरी जा रहे साइकिल सवार कर्मी को पनकी थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मी मौत हो गई। भागने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया। हालांकि घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


बिठूर थानाक्षेत्र के होरा नारामऊ निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र कुमार बाजपेयी दादानगर की एक फैक्टरी में काम करते थे। उनके बहनोई दिनेश तिवारी ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार सुबह 7:30 बजे साइकिल से कालपी रोड होते हुए दादानगर जा रहे थे।

अभी वह पनकी नहर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह घिसटते हुए बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा देख लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। साथ ही घायल राजेंद्र को ऑटो से हैलट पहुंचाया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं मौका देखकर चालक वहां से भाग निकला। पनकी पुलिस के अनुसार ऑटो चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें