फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदिग्ध हालात में ऑटो चालक की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

रतनपुर निवासी अरविंद गुप्ता ऑटो चालक हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह बुआ मीरा के अंतिम संस्कार में शामिल होने कानपुर देहात गए थे। पत्नी शिवानी (28) के पेट में दर्द होने पर वह पास स्थित निजी अस्पताल से दवा लेकर वापस लौट आई। घर आने के बाद भी आराम न मिलने पर उन्होंने दूसरे अस्पताल में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। वह पत्नी को हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें