फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कारोबारी से 1.04 करोड़ की ठगी में गाजियाबाद से वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी ठग। - फोटो : स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ के कारोबारी से 1.04 करोड़ की ठगी करने के आरोपी को साइबर सेल ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर आरोपी ने कारोबारी की रकम हड़प ली थी।
विज्ञापन

साइबर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बुलंदशहर के दयालबाग साठा निवासी आशीष गर्ग वांछित चल रहा था। आरोपी आशीष की लोकेशन मुरादनगर में मिली। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। उसका साथी गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी राजबहादुर को पहले की गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
बता दें, जाजमऊ केडीए कालोनी स्थित अमन आपर्टमेंट निवासी कारोबारी आबिद जफर मई 2024 में ठगी का शिकार हुए थे। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर उन्होंने कई बार में एक करोड़ चार लाख 57 हजार का निवेश किया था। जब उन्होंने मुनाफे की रकम वापस मांगी तो ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें