ऑटो संतोष नाम के शख्स का है। एक के बाद एक चार चालान हुए तो लंकेश भड़क गया। चालान के रुपये काटकर बाकी रकम लौटा दी और ऑटो खड़ा करा लिया। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात गुप्तार घाट पर शिवा व लंकेश का विवाद हो गया। लंकेश ने अपने साथियों गुप्तार घाट निवासी गौरव कोरी, कल्लू कोरी व आकाश उर्फ करिया के साथ मिलकर शिवा को पीटा और गंगा में डुबो दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चोटों के निशान भी मिले हैं।
दोस्त ने किया बचाने का प्रयास
घटना के वक्त शिवा का दोस्त रियाज भी वहां था। उसने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। तब रियाज ने पहले शिवा के परिजनों को सूचना दी और फिर फोन पर पुलिस को जानकारी दी। फीलखाना पुलिस मौके पर पहुंची। रियाज की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया।
शिवा ने ईंट मार फोड़ दिया था सिर
जांच में सामने आया कि ऑटो जमा कराए जाने पर शिवा भी भड़का हुआ था। जब वह गुप्तार घाट पहुंचा तो उसने लंकेश के सिर पर ईंट मार दी। इसके बाद लंकेश व उसके साथियों ने शिवा को दबोच लिया और हत्या कर दी। मुख्य आरोपी लंकेश चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। तीन महीने पहले ही रिहा हुआ था।