फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बेला रोड पर ऑटो और कार की जोरदार भिड़ंत, सैफई रेफर की गई वृद्धा की मौत, सिपाही समेत चार घायल

Fri, 07 Aug 2026 07:36 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: बिधूना कस्बे के बेला रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास गुरुवार शाम ऑटो और कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बेला रोड पर ऑटो और कार की आमने-सामने भिड़ंत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा के बेला रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय के समीप गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ऑटो सवार 70 वर्षीय वृद्धा की सैफई अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और नातिन समेत चार लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

बेला रोड पर ऑटो और कार की आमने-सामने भिड़ंत - फोटो : amar ujala

सैफई अस्पताल में डॉक्टरों ने वृद्धा को किया मृत घोषित

दुर्घटना में ऑटो सवार भूरी देवी (70) पत्नी कुंवर सिंह, उनकी पुत्री मधु सिंह राजावत (40), नातिन श्वेता सिंह (22) निवासीगण बेला रोड नदी पुल (बिधूना) तथा सत्येंद्र कुमार (32) निवासी मड़ोक मीत (थाना सहार) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

वहीं कार सवार यूपी-112 में तैनात सिपाही अरविंद सिंह (34) भी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर (सैफई अस्पताल) रेफर कर दिया। सैफई अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद भूरी देवी (70) को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन





पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

हादसे की सूचना पर बिधूना कोतवाली प्रभारी और अपराध निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें