फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीर्थयात्रियों की बस का कटा चालान तो भड़के श्रद्धालु, कन्नौज में अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 06 Aug 2026 07:57 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज

सार

Kannauj News: झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस का परिवहन विभाग द्वारा चालान किए जाने के बाद गुरुवार सुबह छिबरामऊ में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
छिबरामऊ में अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवहन विभाग की कार्रवाई से नाराज तीर्थयात्रियों ने हाईवे पर बस आड़ी-तिरछी खड़ी कर जाम लगा दिया। झारखंड स्थित बैद्यनाथ धाम समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का आरोप है कि परिवहन विभाग की टीम ने बिना कोई बातचीत किए गाड़ी की फोटो खींचकर 14 हजार रुपये का गलत चालान कर दिया। जाम के चलते हाईवे पर करीब आधा किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन

वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लौट रहे थे 55 श्रद्धालु

देवरिया जनपद के ग्राम नैनपुर निवासी बस चालक मजीद ने बताया कि सावन माह के अवसर पर गांव के करीब 55 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे। श्रद्धालु झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने के बाद मथुरा, आगरा, कन्नौज और अयोध्या दर्शन करते हुए घर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जैसे ही बस छिबरामऊ के सिकंदरपुर स्थित एक होटल के पास पहुंची, तभी सफेद बोलेरो में सवार अधिकारियों ने गाड़ी रुकवाई और फोटो खींचकर चालान काट दिया।

छिबरामऊ में अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : amar ujala

http://



हंगामे से थमे वाहनों के पहिए, NHAI ने खुलवाया जाम

अचानक हुई इस कार्रवाई से आहत श्रद्धालुओं ने सड़क पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही एनएचएआई (NHAI) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 10 मिनट बाद यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन

क्षमता से अधिक सवारियां थीं, 11 हजार का काटा चालान

मामले में यात्री एवं माल कर अधिकारी सुनीता सैनी ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर 'मिशन आरोही' के तहत जांच की जा रही थी। बस के पास केवल 50 सवारियों का परमिट था, जबकि उसमें 70 से अधिक यात्री बैठाए गए थे। परमिट शर्तों के उल्लंघन और ओवरलोडिंग के चलते ही नियमानुसार 11 हजार रुपये का चालान किया गया है, न कि 14 हजार रुपये का। कुछ लोगों ने यात्रियों को भड़काकर वीडियो बनाए और भ्रम फैलाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें