फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: आरआरसी सेंटर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा था पिता का नंबर, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Jul 2026 10:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बकौहा गांव में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वह नोएडा में नौकरी करता था और उसके घर लौटने की जानकारी परिजनों को भी नहीं थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी सनी कुमार (18) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के आरआरसी सेंटर ग्वारी पर संदिग्ध हालात में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही, घटना को लेकर परिजन से पूछताछ की।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  सनी कुमार पुत्र रवि कुमार आठ जनवरी को गांव के ही एक युवक के साथ नोएडा में डिलीवरी बॉय की नौकरी करने गया था। परिजन के अनुसार, नौकरी पर जाने के बाद से सनी घर पर बात नहीं करता था।

http://




टीन शेड पर था युवक का शव

दो दिन पहले उसकी पिता से फोन पर बात हुई थी। वह कब घर लौटा, इसकी जानकारी परिजन को नहीं थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों ने आरआरसी सेंटर के टीन शेड पर युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, युवक के बाएं हाथ पर उसके पिता का मोबाइल नंबर लिखा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद पिता रवि कुमार, मां मनोज कुमारी और सात वर्षीय छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें