फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: MLA बृजभूषण राजपूत की बची जान, एस्कॉर्ट वाहन को ट्रक ने रौंदा, गनर समेत 3 घायल, पिता बोले- हत्या की साजिश

Thu, 02 Jul 2026 10:36 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba MLA Accident News: महोबा में विधायक बृजभूषण राजपूत की गाड़ी को अनियंत्रित ट्रक से टक्कर लगते-लगते बची। हालांकि, ट्रक ने उनके एस्कॉर्ट वाहन को रौंद दिया। हादसे में विधायक सुरक्षित हैं, लेकिन तीन सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Mahoba MLA Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। महोबा के संकट मोचन मंदिर खरेला के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने उनके एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी। इससे विधायक के सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और ड्राइवर घायल हो गए।

विज्ञापन

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। विधायक के पिता व पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने हत्या की साजिश बताया। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उनकी कार आगे चल रही थी।

http://



विधायक की गाड़ी सुरक्षित बच गई

उनके पीछे सरकारी गनर और प्राइवेट गार्ड्स का स्कॉर्पियो एस्कॉर्ट वाहन था।  संकट मोचन मंदिर के केला लदे ट्रक को अपनी ओर आता देख विधायक की कार के ड्राइवर रविकांत मिश्रा ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क से नीचे उतार दिया। इससे विधायक की गाड़ी सुरक्षित बच गई।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
हालांकि, अनियंत्रित ट्रक ने विधायक की कार के पीछे आ रही स्कॉर्पियो एस्कॉर्ट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सरकारी गनर श्याम सिंह, प्राइवेट गार्ड किशनपाल और ड्राइवर जितेंद्र चोटिल हुए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें