फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: गोली लगने से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, जेठ समेत पांच लोगों पर नामजद मामला दर्ज

Tue, 19 Mar 2024 08:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया में जमीनी विवाद के चलते महिला की मौत के मामले में जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
महिला की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में सोमवार की शाम बाइक सवार पांच लोगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें दो महिलाएं घायल हो गईं थी। कानपुर हैलट में इलाज के दौरान सोमवार देर रात एक महिला ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


घटना के मामले में घायल महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं पुलिस की सात टीमें व सर्विलांस की टीम हत्यारोपियाें की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ करने में लगी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी रामबाबू पुत्र नरेश पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की देर शाम वह अपनी बड़ी बहन लक्ष्मी उर्फ राजा मौसेरी बहन रूबी के घर पर बैठे हुए थे।

तभी रात लगभग 8:55 बजे दो बाइकों से बहन लक्ष्मी के जेठ कबीरपुर निवासी राजू अपने भाई पुत्र कल्लू, झल्लू के अलावा भाई अशोक व भतीजा सोनू के साथ आए और जान से मारने की नियत से गोली चला दी। इससे बहन लक्ष्मी उर्फ राजा व रूबी घायल हो गईं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि इस पर वह दोनों घायलों को परिवारीजनों की मदद से 50 शैया युक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। इस घटना में रूबी के पेट में गोली लगी थी जबकि लक्ष्मी की छाती में छर्रे लगने की बात चर्चा में आई है।

देर रात पेट में गोली लगने से चलते कानपुर हैलट में इलाज के दौरान रूबी ने दम तोड़ दिया जबकि लक्ष्मी का इलाज चल रहा है। इस प्रकरण में सीओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि गोलीकांड की घटना जमीनी विवाद को लेकर हुई है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की सात टीमें लगाईं गईं हैं। वहीं घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले गए हैं। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। जल्द ही हत्यारोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। मृतका चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसमें एक डेढ़ साल का मासूम भी है। मां की मौत से उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें